संस्कृति प्रेरणा मंच के तत्वाधान में गत आठ वर्षो की भांति इस वर्ष भी सप्रेम संस्कृति प्रेरणा मंच के तत्वाधान में आम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के गणमान्य व्यक्तियों ने गीत- संगीत, गजल आदि संस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया – साथ ही साथ आम की विभिन्न किस्मों- लंगड़ा, दशहरी ,हाफुस, कलमी गोला, चौसा, सफेदा, सुरमेदानी, कटरूप, टपका- चुसनी, बेदाना एवं गोला जामुन, भुट्टो, ठंडाई, पतोड़ो, दाल मुरादाबादी, कढ़ी चावल, काशीफल – कचौड़ी – स्वादिष्ट भोजन का भी स्वाद लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उक्त कुटुंब/ परिवार मिलन कार्यक्रम में ऐसे समय में जब समाज एकांकी होता जा रहा है इस तरह आपस में चर्चा वार्ता करते हुए विभिन्न प्रकार के आमों को काट कर खायें निश्चित रूप से ऐसा आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा। उक्त आयोजन में इंद्र देवता की भी विशेष कृपा रहती है विगत वर्षों में देखा गया की दिन में बारिश पड़ती है लेकिन शाम से रात 11:00 बजे तक मौसम साफ रहता है आयोजन में जनपद से जामुन , भुट्टो, ठंडाई, दाल मुरादाबादी, पतोड़े, छोले भटूरे, कढ़ी चावल, काशीफल – कचौड़ी आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद एवं आनंद लिया।
उक्त अवसर पर सुभाष नन्दा भैय्या जी , धनन्जय पाठक , राजीव सिंघल,महेश जुनेजा, जुगेश अरोड़ा (कुक्कू) राजीव मांगलिक, मनोज गर्ग ,अमित मेहंदीरत्ता , सुनील गोयल, वीरेन्द्र गर्ग, गिरिराज सरन अग्रवाल,आर. के. जैन,सतेन्द्र भटनागर, नवनीत गुप्ता, ललित अग्रवाल, गोविन्द पाण्डे, अरविंद अग्रवाल,सोनू जिन्दल, मनोज अग्रवाल, हंसराज पप्पू, मोहनलालसैनी, बीना भारद्वाज, चित्रक मित्तल, एडीएम हेमसिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप सिंह, सीएमओ, एआरटीओ, डॉ सौरभ गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
