श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला सरकार को चढ़ाया गया 56 भोग प्रसाद

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा को 1 महीना हो गया है। हर दिन यहां पर लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला सरकार को शनिवार को 56 भोग प्रसाद अर्पण किया गया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें सूखे मेवे, फल, मिठाई समेत कई चीजें थी।

एक महीने के दौरान 60 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी तरफ 25 करोड़ से भी ज्यादा का दान किया गया है। कहा जा रहा है कि ये दान मंदिर परिसर में लगे दान- पात्र और दान काउंडर पर प्राप्त हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार इस एक महीने में 25 क‍िलो चांदी और 10 क‍िलो सोना चढ़ावे के रूप में आया है। बता दें सोने के चांदी के गहनों में मुकुट, हार, छत्र, रथ, चूड़ी और पायल आद‍ि शाम‍िल हैं।

रामलला के दर्शन का समय
भक्त सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.