5 लाख महिलाओं के खाते में सीधे पहुँचे ₹2500 करोड़,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
लखीसराय में 21,040 महिलाओं को इस योजना का मिला लाभ,जबकि अब तक 1,50,138 महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है राशि
लखीसराय(सरफराज आलम) मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 25 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए।इस योजना का उद्देश्य घर-घर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।लखीसराय जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।जिले में 21,040 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला, जबकि अब तक 1,50,138 महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बकरी पालन, गाय पालन, सिलाई केंद्र, किराना दुकान, फल-सब्जी व्यवसाय जैसे छोटे उद्यम शुरू करने में कर रही हैं।डीएम मिथिलेश मिश्र ने इसे महिला स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिलायह योजना गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
