सोनभद्र में एक्सीडेंट के बाद युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में होने की आशंका

  • रिपोर्ट:शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद युवक-युवती द्वारा सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद युवती ने बीच सड़क पर जमकर बवाल किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर युवती और अधिक आक्रोशित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कार चालक मध्य प्रदेश के सासन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.