मुस्लिम समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

तिजारा कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी एवं इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए मुस्लिम समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को ठंडा शरबत का पानी पिलाया। मुस्लिम समाज के युवा जागरुक इरफान खान ने बताया कि आज भीषण गर्मी को देखते हुए और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए आज हमारे समाज के सेवा भावी लोगों ने ठंडा शरबत का पानी आने जाने वाले राहगीरों को पिलाया और भगवान से देश में अमन चैन शांति की कामना की। इस कार्यक्रम में आजाद खान, साहिल मलिक, आरिफ खान, हारून, विक्की कोली, राहुल जाटव, और रशीद ने अच्छा सहयोग किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.