योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक शक्ति होती है मजबूत-  एसडीएम सदर गुलाब चंद्र

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर सदर तहसील सभागार में आज 18 – 06-2025 को चतुर्थ दिन भी चला योग कार्यक्रम। मीडिया से वार्तालाप के दौरान लोकप्रिय उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि यह योगासन दिनांक 21-06 -2025 तक चलेगा एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने यह बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को योगासन करना चाहिए।

योग करने से शारीरिक और मानसिक शक्ति मजबूत होती है इस योगासन में योग प्रशिशिका पूजा पांडे द्वारा योगासन कराया जा रहा है। इस योग कार्यक्रम में तहसीलदार सदर नायब तहसीलदार आर आई लेखपाल आसपास के गणमान्य व्यक्ति योग क्रिया में प्रतिभाग किया !

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.