प्रहलाद मोदी द्वारा संचालित वर्ड हिंदू फेडरेशन भारत ने गुरमीत सिंह (बिट्टू) को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया

बदायूं: प्रहलाद मोदी द्वारा संचालित वर्ड हिंदू फेडरेशन भारत (रजिस्ट्रेशन:- 376961/2021) के राष्ट्रीय महासचिव और उनकी पूरी टीम ने स. गुरमीत सिंह (बिट्टू) को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत गुरमीत सिंह (बिट्टू) ने वर्ड हिंदू फेडरेशन के महासचिव और उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन की नीतियों पर चलकर सनातन धर्म को सशक्त बनाने और सभी सनातनियों की सेवा के लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे।

गुरमीत सिंह (बिट्टू) के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर संगठन के संस्थापक और गुरुद्वारा साहिब गोविंद पुरी के कमेटी मेंबर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव आशू मोगिया, जैन साहब, डॉ. अनलजीत सिंह झागी, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलविंदर सिंह अरोड़ा, कैशियर मनमोहन सिंह ग्रोवर, सेक्रेटरी सुरजीत सिंह ढिल्लों, दलबीर सिंह बेदी, राजवंत सिंह नैय्यर सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

गुरमीत सिंह ने अपने नए पद के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज और धर्म की सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.