जनपदीय पुलिस द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग, सभी धर्मों से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में हुए सम्मिलित

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

टा :  आज दिनांक 04.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर पर अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय व एसडीएम सदर श्री विपिन कुमार , थाना मारहरा पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय कुमार सिंह, थाना अलीगंज पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री नितीश गर्ग व तहसीलदार श्री संजय कुमार की उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। इसी क्रम में विभिन्न थानों पर मीटिंग आयोजित की गई। सभी धर्मों से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में सम्मिलित हुए।

सभी को त्यौहारों से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.