प्राण प्रतिष्ठा के 17 दिन बाद फिर अयोध्या क्यों पहुंचे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनके साथ उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने. अब राम मंदिर के उद्घाटन के 17 दिन बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे हैं. ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर बिग बी अचानक फिर क्यों अयोध्या पहुंचे हैं. अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन भी खरीदी है, ऐसे में कुछ का सोचना है कि बिग बी अपने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिये या तो फिर श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. लेकिन, ये बात और है कि बिग बी इन दोनों वजहों से नहीं बल्कि एक अलग ही वजह से अयोध्या पहुंचे हैं.

दरअसल, अमिताभ बच्चन एक कार्यक्रम में शरीक होने अयोध्या पहुंचे हैं. जी हां, बिग बी यहां कल्याण ज्वेलर्स के एक स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. क्योंकि बिग बी इस ज्वेलरी ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं. अयोध्या में खुलने जा रहे कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के सिलसिले में अमिताभ बच्चन श्रीराम की नगरी पहुंचे हैं.

लेकिन, अमिताभ बच्चन अयोध्या में स्टोर ओपनिंग से पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे श्रीरामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचेंगे, इसके बाद ही वह सिविल लाइन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर के उद्घाटन के लिए जाएंगे. बिग बी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस शोरूम का उद्घाटन करेंगे और फिर शाम को वापस मुंबई लौट जाएंगे.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.