अहमदाबाद विमान हादसा: “हम सभी बेहद स्तब्ध हैं”, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली (13 जून): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को “हृदय विदारक त्रासदी” बताते हुए गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की अचानक और पीड़ादायक मौत से पूरा देश स्तब्ध है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, “हम सभी अहमदाबाद की वायु त्रासदी से बेहद स्तब्ध हैं। इतने लोगों की अचानक और हृदय विदारक तरीके से मौत होना शब्दों से परे है। सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री ने आज हादसे की जगह का दौरा किया और घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने आगे कहा, “हम उनके दर्द को समझते हैं और जानते हैं कि यह खालीपन वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।”

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई है। हादसे में एक मेडिकल कॉलेज की इमारत भी चपेट में आ गई, जिससे वहां रह रहे कई लोग भी मारे गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.