बड़हिया टाल क्षेत्र में जलजमाव: डीएम मिथिलेश मिश्र ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

स्थलीय निरीक्षण में सामने आई किसानों की परेशानियां,तकनीकी टीम भेजने और मशीनें लगाने का आदेश

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बड़हिया के टाल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। भीषण जलजमाव के कारण किसानों को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए डीएम ने जल निकासी के त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

मौके पर डीएम ने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि पानी के जमाव के कारण खेती का काम ठप्प पड़ा है।

संवेदनशीलता और पहल:
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शीघ्र विभागीय स्तर पर पहल शुरू की जाएगी।

तकनीकी टीम करेगी कार्रवाई:
जल निकासी में बाधाओं की पहचान के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तुरंत क्षेत्र में भेजी जाएगी। साथ ही आवश्यक मशीनों और उपकरणों की मदद से जल निकासी का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

सहयोग की अपील:
डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासनिक प्रयासों में सहयोग करें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.