बिहार विधानसभा 2025: लखीसराय में मतगणना की तैयारी, कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर लखीसराय प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में सोमवार, 10 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण आगामी 14 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लखीसराय स्थित वज्रगृह मतगणना केंद्र में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए नियुक्त गणना कर्मियों, सुपरवाइजर और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाहरणालय लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में संपन्न हुआ।

मुख्य निर्देश:
सभी अधिकारी और कर्मी मतगणना केंद्र में सुबह 6 बजे तक रिपोर्ट करेंगे।
167-सूर्यगढ़ा और 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्रों के लिए पृथक मतगणना क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी, जिसमें प्रवेश मार्ग और सुरक्षा जांच को सख्ती से लागू किया जाएगा।

पोस्टल बैलेट की गिनती के नियम:
वैध मतों के लिए ग्रीन बॉक्स और अवैध/इनवैलिड मतों के लिए रेड बॉक्स का प्रयोग होगा।
किसी भी संदेहास्पद बैलेट का निर्णय सामान्य प्रेक्षक द्वारा अंतिम माना जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी कर्मियों से कहा कि निर्वाचन प्रोटोकॉल का 100% पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, 167 सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता राहुल कुमार, 168 लखीसराय विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने सीलिंग, पैकिंग, रिपोर्टिंग और संचार प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि लखीसराय में 2025 के विधानसभा चुनाव की पोस्टल बैलेट मतगणना सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.