ग्रीष्मावकाश में शिक्षक प्रशिक्षण का विरोध स्थगित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, महासचिव सत्य प्रकाश ने की घोषणा
लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ लखीसराय के जिला महासचिव सत्य प्रकाश ने ग्रीष्मावकाश अवधि में प्रस्तावित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल स्थागित करने की मांग की है। शिक्षा विभाग के पूर्व आदेशों एवं निर्देशों में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकों के लिए किसी प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश अवधि में अधिकांश शिक्षकों द्वारा पहले से पारिवारिक सामाजिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रम निर्धारित किए जा चुके हैं।
कई शिक्षक अपने माता-पिता एवं परिजनों के स्वास्थ्य उपचार पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने सहित अन्य आवश्यक कार्य में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में अवकाश के दौरान प्रशिक्षण आयोजित करना शिक्षकों के लिए अनावश्यक परेशानी पैदा करेगा ।सत्य प्रकाश ने बताया कि विभागीय स्तर पर पहले से यह व्यवस्था लागू रही है कि ग्रीष्मवकाश में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे, ऐसे में शिक्षकों के हित एवं विभागीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए लखीसराय जिले से किसी भी शिक्षक की प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त नहीं की जानी चाहिए तथा प्रस्तावित प्रशिक्षण को अवकाश समाप्ति के बाद आयोजित किया जाना चाहिए
संघ ने शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी महोदय से मांग की है की ग्रीष्मावकाश अवधि में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाने की अनुरोध किया है।साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों के हितों में अनदेखी करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया तो बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला लखीसराय लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए संघ बाध्य होगी।
