ग्रीष्मकालीन कैंप का उत्साहपूर्वक समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा’

ऐलनाबाद,31 मई (एम पी भार्गव): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोहड़का (ऐलनाबाद ) में आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का आज उत्साह एवं उमंग के साथ समापन हुआ। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, कला,भाषा एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गीत, कविता, भाषण, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण तथा रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

Summer Camp Concludes Enthusiastically; Children Showcase Their Talent

प्राचार्य सुरेश कुमार जी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन कौशल विकसित करने का माध्यम भी है।

Summer Camp Concludes Enthusiastically; Children Showcase Their Talent

अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को ठंडा मीठा शर्बत पिलाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं कैंप में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.