Sirsa News: सिरसा में 21 अक्टूबर को पांच खेलों के ट्रायल, धान खरीद का आंकड़ा 42,797 मीट्रिक टन पहुंचा
Sirsa News (एम पी भार्गव): हरियाणा के सिरसा जिले में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पांच खेलों के ट्रायल 21 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का आंकड़ा 42,797 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। खेल ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 8 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पांच खेलों के ट्रायल
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी में कुल 30 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से 25 खेलों के ट्रायल पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष पांच खेलों के ट्रायल 21 अक्टूबर को जिला स्तर पर होंगे।
Betting In Sirsa: सट्टेबाजों पर सिरसा पुलिस की दबिश,10,210 रुपये की राशि सहित तीन काबू ।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा छोक्कर ने बताया कि शेष पांच खेलों में थ्रो बॉल, बेसबॉल, रोइंग, शूटिंग और टेबल टेनिस शामिल हैं। इन सभी खेलों के ट्रायल सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ खिलाड़ियों को 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
सिरसा की मंडियों में 42,797 मीट्रिक टन धान की खरीद
जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 42,797 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 15,110 मीट्रिक टन, हैफेड ने 19,460 मीट्रिक टन और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 8,227 मीट्रिक टन धान खरीदा है।

खरीद के साथ मंडियों से धान का उठान भी जारी है। अब तक कुल 23,159 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जबकि शेष धान को मंडियों से उठाने की प्रक्रिया जारी है।
Sirsa News: 5,620 किसानों की फसल की हुई खरीद
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह के अनुसार, जिले में अब तक 5,620 किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 1,868, हैफेड के माध्यम से 2,725 और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 1,027 किसानों की फसल खरीदी गई है।
Sirsa News: इन अनाज मंडियों में हुई धान की खरीद
जिले की प्रमुख अनाज मंडियों में धान खरीद की स्थिति इस प्रकार है:
- कालांवाली मंडी: 9,755 मीट्रिक टन
- डबवाली मंडी: 5,007 मीट्रिक टन
- रोड़ी मंडी: 3,809 मीट्रिक टन
- रानियां मंडी: 2,851 मीट्रिक टन
- सिरसा मंडी: 2,670 मीट्रिक टन
- ऐलनाबाद मंडी: 2,206 मीट्रिक टन
- देसूजोधा मंडी: 1,632 मीट्रिक टन
जिले की अन्य अनाज मंडियों में भी धान की खरीद जारी है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

[…] […]