Robbery while dressed in women’s clothing: महिला बनकर घर में घुसा, बुजुर्ग महिला पर कापे से हमला कर सोने की बालियां लूटी – वार्ड-4 में दहशत

Robbery while dressed in women’s clothing (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद शहर के वार्ड नं. 4 में बुधवार रात अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर बदमाश महिला के कपड़े पहनकर डेरी संचालक प्रेम कुमार के घर में घुस गया।

घटना के समय घर में प्रेम कुमार की 70 वर्षीय बुजुर्ग मां सुमित्रा देवी और उनकी पत्नी मौजूद थीं। हाथ में कापा लिए बदमाश ने घर में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी।

विरोध करने पर बदमाश ने बुजुर्ग सुमित्रा देवी पर कापे से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग के हाथ पर गंभीर चोट आई है और उनके कानों से सोने की बालियां छीनकर आरोपी घर के पीछे की दीवार फांदकर अंधेरे में फरार हो गया।वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं।

सूचना मिलते ही 112 और पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वार्ड वासियों ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.