खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा नगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

एसडीएम ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

सिकंदराबाद – नगर में शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील परिसर से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलरों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी रेनू सिंह ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। रैली एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील परिसर से शुरू होकर पावन कुटीर, जीटी रोड, कुत्ते की कब्र, नगरपालिका, शीशे वाली मस्जिद, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, वैधवाडा, चौधरीवाडा, विजयद्वार, दनकौर तिराहा होती हुई ब्लॉक पर संपन्न हुई। रैली के दौरान राशन डीलरों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह, तहसीलदार बालमेन्द्रू वर्मा, नायब तहसीलदार मुन्ने खां, अंकित बाबू वहीं राशन डीलरों में रामकुमार गुप्ता, तैयब खान, मूलचंद, राजेंद्र सैनी, मुबारक, चंद्र बोस, जम्मन, रामवीर, करतार सिंह, सीमा ज्योति डालचंद, मोहनलाल हिमांशु, प्रवेश शर्मा भूपेंद्र, जग्गा अधाना, वीरनारायण, राजकिशोर सुंदर यादव रामचंद्र रिंकू कुमार राजीव कुमार लक्ष्मण सैनी देवेंद्र सैनी सहित नगर ग्रामीण व जिले के राशन डीलर और बुलंदशहर के राशन डीलर समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.