राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

सिकंदराबाद – शनिवार को चंद्रकांता महाविद्यालय पीर बियाबानी सिकंदराबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें प्रवीण कुमार शर्मा इंचार्ज हेड मास्टर यू पी एस किशनपुर, शिव कुमार शिक्षामित्र पी एस पीरबियावानी एवं मैमवती बी एल ओ पीरबियाबानी उपस्थिति रही|
प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाय। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है।
इसी क्रम में शिवकुमार शिक्षामित्र ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य ‘सकारात्मक दिशा में निर्देशित सामाजिक परिवर्तन’ है। अभियानों की रूपरेखा समाज के सभी वर्गों में समग्र और सकारात्मक बदलाव करने वाली होनी चाहिए । इसे तदर्थ आधार पर नहीं होना चाहिए या कुछ चुनिंदा लोगों की भलाई के लिए सीमित नहीं होना चाहिए । इस अवसर पर डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों का स्मृति चिन्ह एवं शाल उढाकर स्वागत किया|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.