विंध्यधाम विधायक रत्नाकर मिश्र ने सीएम योगी से की मुलाकात, मां विंध्यवासिनी का प्रसाद किया भेंट

लखनऊ/मीरजापुर, 11 जून — पंडित रत्नाकर मिश्र, नगर विधायक विंध्यधाम (मीरजापुर) ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्नेहिल अभिवादन किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच मीरजापुर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर गहन चर्चा हुई। विधायक मिश्र ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया और त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

गौरतलब है कि रत्नाकर मिश्र क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं और समय-समय पर अधिकारियों से मिलकर विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसने कथित रूप से रिश्वत में पैसे, शराब और मछली मांगी थी। विधायक ने स्पष्ट कहा था कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह मुलाकात न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम रही, बल्कि क्षेत्रीय विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.