मुख्यमंत्री ने की रिहायशी प्लॉटों को नियमित करने के लिए एमनेस्टी योजना की घोषणा, हजारों आवंटियों को मिलेगी राहत

ऐलनाबाद, 10 जून (एम.पी. भार्गव) — मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत देते हुए उन आवंटियों के लिए एमनेस्टी योजना लागू करने की घोषणा की है, जिनके रिहायशी प्लॉट (ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को छोड़कर) समय पर भुगतान न कर पाने के कारण रद्द कर दिए गए थे।

यह योजना 6 जुलाई 2020 से लेकर अब तक आयोजित हुई ई-नीलामियों में खरीदे गए प्लॉटों पर लागू होगी। जिन बोलीदाताओं ने प्लॉट की कुल लागत के कम से कम 15% राशि पहले ही जमा कर दी थी, परन्तु शेष राशि तय समय पर जमा न कर पाने के कारण उनके प्लॉट निरस्त कर दिए गए थे — वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना के तहत, पात्र आवंटी बकाया राशि पर 24% वार्षिक ब्याज सहित संपूर्ण भुगतान कर सकते हैं। योजना की अधिसूचना जारी होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर पूरी राशि (मूल+ब्याज) जमा करना अनिवार्य होगा। जो बोलीदाता पहले की एमनेस्टी योजना का लाभ नहीं ले पाए थे, वे भी इस नई योजना के दायरे में आएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़ के सेक्टर 23 में कॉलेज के लिए 5 एकड़ भूमि के हस्तांतरण, फरीदाबाद में एस्टेट ऑफिसर के नए पद के सृजन, और ई-आवास पोर्टल, ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी आवेदन पोर्टल, व जल बिलिंग डेटाबेस को पीपीएम सिस्टम से जोड़ने जैसी कई प्रशासनिक और डिजिटल पहलों का भी उद्घाटन किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.