अमृतसर ब्रेकिंग: भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद

अमृतसर, 11 जून — भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर तस्करी की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर के रोडावाला खुर्द इलाके से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध पैकेट बरामद किया है।

बीएसएफ के अनुसार, जब्त किए गए पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से 541 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम मिली है। यह ड्रोन सीमा पार से तस्करी के इरादे से भारतीय सीमा में भेजा गया था।

ड्रोन को जब्त कर लिया गया है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति तो नहीं है।

बीएसएफ लगातार पंजाब की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा रही है और ड्रोन की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.