विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब होगा विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने मीरजापुर स्थित विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन कर दिया है। गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी।

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मीरजापुर जनपद स्थित विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन” करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

लोक निर्माण अनुभाग-11, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह परिवर्तन गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बाद किया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार, अब से यह रेलवे स्टेशन देवनागरी और रोमन लिपि दोनों में “विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन” के नाम से जाना जाएगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

विंध्याचल धाम का धार्मिक महत्व पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ विंध्यवासिनी माता मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थल मौजूद हैं। स्टेशन का नाम बदलने के पीछे उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को धार्मिक महत्व से जुड़ा अनुभव मिले और विंध्याचल धाम की पहचान और मजबूत हो।

अधिसूचना के मुख्य बिंदु

पुराना नाम : विंध्याचल रेलवे स्टेशन

नया नाम : विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन

अधिसूचना 29 अगस्त 2025 को प्रमुख सचिव अजय चौहान द्वारा जारी की गई।

अधिसूचना की प्रतियां सर्वे ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, गृह मंत्रालय, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को भेजी गईं।

यह अधिसूचना इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी की गई है और इसकी प्रमाणिकता उत्तर प्रदेश शासन की वेबसाइट shasanadesh.up.gov.in
से सत्यापित की जा सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.