सिकंदराबाद में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराबाद । नगर के सब्जी मंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया है।जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित रहे।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरम्भ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो।

Vikas Bharat Sankalp Yatra program organized in Secunderabad उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” आरंभ की गई है।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित ने कहा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.