वीर खालसा सेवा समिति ने रक्तदान का लगाया शिविर, देखें तस्वीरें…

रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया गया, जिसमें 48 लोगों ने रक्तदान किया, इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना हनी ने कहा रक्तदान महादान है इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है वीर खालसा सेवा समिति बधाई के पात्र है जो समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है।

समिति को जब भी मेरी जरूरत मैं समिति के साथ हूं वीर खालसा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा जब भी ब्लड बैंक को ब्लड की कमी रहती है सूचना मिलने पर तुरंत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ब्लड बैंक में ब्लड की कमी ना रहे और ब्लड के बिना किसी की जान ना जाए यही हमारी सोच यही हमारा संकल्प समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।

समिति के द्वारा तहसील स्तर पर ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है और लोगों को जागरूक करती है समिति का यही मकसद की खून के बिना किसी की जान ना जाए यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे, जल्द ही एक रक्तदान शिविर और लगाया जा रहा है जिसकी तैयारियां की जा रही हैं समिति की ओर से विधायक आकाश सक्सेना को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, इस मौके पर गुलशन अरोड़ा सुरजीत सिंह विक्रम सिंह लखविंदर सिंह समाजसेवी सरदार मनमीत सिंह सुखबीर सिंह सुरेंद्र सिंह अमरजोत कपूर करण दीप सिंह गुरजीत सिंह मनजीत सिंह सेवा सिंह दविंदर सिंह सनी कपूर अजीत सिंह दीपक कथूरिया ग्रंथि सुरजीत सिंह सेवादार जरनैल सिंह गुरबचन सिंह इंद्र मोहन हरमिंदर सिंह कुलविंदर सिंह रिंकू मोनू सिंह इंद्रजीत सिंह मोहित बंगा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.