यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, सहायक अध्यापक और PGT के लिए जारी हुआ विज्ञापन

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 897 सहायक अध्यापक पद और 11,508 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं।

सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

PGT के 2,607 पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने PGT (प्रवक्ता) के 2,607 पदों पर भी भर्ती का ऐलान किया है। PGT पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। PGT भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित होगी।

शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है। भर्ती से संबंधित पात्रता, विषयवार पदों, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.