पंचायत सहायकों को CM योगी की बड़ी सौगात, मानदेय 50% बढ़कर अब ₹9 हजार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब उन्हें 6 हजार रुपये के बजाय 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को सीधा लाभ मिलने की बात कही गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद बढ़ा हुआ मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

मनमाने तरीके से नहीं हटाए जा सकेंगे पंचायत सहायक

नई व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अब पंचायत सहायकों को मनमाने ढंग से सेवा से नहीं हटा सकेंगे। सेवा समाप्ति का निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।

इसके अलावा आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। आंदोलन के दौरान सेवा से हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली भी की जाएगी।

महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश, परिवार को कैशलेस इलाज

सरकार की घोषणा में महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश की सुविधा भी शामिल है। इसके साथ ही सभी पंचायत सहायकों और उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.