“रक्तदान महादान” नशे से दूर रहकर समाज सेवा में आगे आएं युवा : एसपी दीपक सहारन 

Ellenabad, Badagudha ( डॉ एम पी भार्गव ): बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव भंगू में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजकों व ग्रामीणों ने एसपी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एसपी ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।एसपी दीपक सहारन ने कहा कि रक्तदान महादान है। युवा वर्ग देश और समाज की रीढ़ है। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और समाजसेवा में लगाएंगे तो सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर सिरसा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का भविष्य खराब नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशा बेचने या किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों को सही मार्गदर्शन देने तथा उन्हें खेलों व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।

एसपी ने बच्चों को ध्रुव तारे की तरह चमकने और दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प के साथ अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आंखों की जांच भी की गई। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। करीब 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों और वरिष्ठ नागरिकों को चश्मे, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, नी-कैप, कमर बेल्ट व वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह व अन्य गणमान्य लोगों मुख्य रुप से मौजूद रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.