यूपी: गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का खुलासा, दुकान संचालक गिरफ्तार

गाजियाबाद: शहर के एक जूस की दुकान पर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कस्टमर्स को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाया जा रहा था। पुलिस ने इस घिनौने कृत्य के आरोप में दुकान के संचालक आमिर और कैफ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना ‘खुशी जूस कार्नर’ नामक दुकान की है, जहां से पुलिस ने करीब एक लीटर मानव मूत्र भी बरामद किया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय पब्लिक को मिली, लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार किया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.