UP Board Result 2025: हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट घोषित, जालौन के यश प्रताप सिंह ने मारी बाजी, प्रयागराज की महक जयसवाल बनीं 12वीं टॉपर

90.11% छात्र हाईस्कूल और 81.15% छात्र इंटर में हुए पास, पहली बार डिजिलॉकर पर जारी हुई मार्कशीट,

प्रयागराज, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिए गए। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और livehindustan.com पर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।

हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, इंटर में महक जयसवाल ने मारी बाजी

इस वर्ष हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

10वीं टॉपर: यश प्रताप सिंह, रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) – 97.83% अंक

12वीं टॉपर: महक जयसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई (प्रयागराज) – 97.20% अंक

UP Board 10th Toppers List 2025

रैंकनामजिलाअंक प्रतिशत
1यश प्रताप सिंहजालौन97.83%
2अंशीइटावा97.67%
2अभिषेक कुमार यादवबाराबंकी97.67%
3ऋतु गर्गमुरादाबाद97.50%
3अर्पित वर्मासीतापुर97.50%
3सिमरन गुप्ताजालौन97.50%

UP Board 12th Toppers List 2025

रैंकनामजिलाअंक प्रतिशत
1महक जयसवालप्रयागराज97.20%
2साक्षीअमरोहा96.80%
2आदर्श यादवसुल्तानपुर96.80%
2शिवानी सिंहप्रयागराज96.80%
2अनुष्का सिंहकौशांबी96.80%
3मोहनीइटावा96.40%

रिजल्ट के आँकड़े: लड़कियों ने मारी बाजी

हाईस्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन: 29.8 लाख

इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन: 25,98,560

इंटर पास छात्र: 21,08,774

  • लड़के: 13,87,263 में से पास हुए 10,62,616 (पास प्रतिशत: 76.60%)
  • लड़कियाँ: 12,11,297 में से पास हुईं 10,46,158 (पास प्रतिशत: 86.37%)
  • लड़कियाँ लड़कों से 9.77% आगे रहीं

डिजिलॉकर पर पहली बार जारी हुई मार्कशीट-सर्टिफिकेट

यूपी बोर्ड ने इस बार पहली बार डिजिलॉकर के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र जारी किए हैं, जो क्यूआर कोड सहित वेरीफाइड और डिजिटल सिग्नेचर से युक्त हैं। ऑफलाइन सर्टिफिकेट बाद में स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।

यूपी बोर्ड फिर बना सबसे तेज रिजल्ट देने वाला बोर्ड

सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षाएं पहले शुरू होने के बावजूद यूपी बोर्ड ने सिर्फ 13 कार्य दिवसों में परीक्षाएं कराकर सबसे तेज परिणाम जारी कर इतिहास रच दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.