ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत डकैती,छीना झपटी,षड़यंत्र,मादक पदार्थ व अवैध हथियार के मामलों वांछित 12 आरोपियों को दबोचा 

ऐलनाबाद ,सिरसा 12 नवंबर ( एम पी भार्गव ) पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा 5 नंवबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने अवैध हथियार,षडयंत्र,छीना-झपटी,संपति विरुध व मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज मामलों में वांछित 12 आरोपियों को सिरसा पुलिस ने “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि रानियां थाना के गांव बालासर निवासी सुखविंद्र सिहं उर्फ काका पुत्र जसवीर सिंह के खिलाफ रानियां थाना में छीना झपटी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रानियां थाना पुलिस ने आरोपी को रानियां क्षेत्र से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला की उसके खिलाफ फतेहाबाद,सिरसा,ऐलनाबदा,रानियां व पंजाब के थाना कांगा जिला पटियाला में करीब 11 अन्य मुकदमें में वांछित होना पाया गया है । जबकि शहर थाना पुलिस ने लड़ाई झगड़े में वांछित 6 आरोपियों को काबू कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमेश उर्फ महेनी पुत्र पवन कुमार निवासी प्रीत सागर कंगनपुर रोड़ सिरसा,गुरसेवक उर्फ जस्सी पुत्र वीरा राम निवासी डिफेंस कालोनी सिरसा,राहुल उर्फ काला पुत्र संदीप सिंह निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा,सुखप्रीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी बाजीगर बस्ती रानियां चुंगी सिरसा व राकेश पुत्र माडू राम निवासी वार्ड नंबर 7 मंडी कालांवाली व जोंटी सिंह पुत्र जलौरा सिंह निवासी मोरन नाभा जिला बरनाला, पंजाब के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य सदर थाना पुलिस ने छीना झपटी के मामलें में तीन आरोपियों को गांव मल्लेकां से काबू कर लिया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसकरण पुत्र गुरमीत सिंह,सोमदत उर्फ सोमा पुत्र मुकंद राम निवासियान मल्लेकां व जगरुप सिंह पुत्र संमदर सिंह निवासी कुत्ताबढ जिसा सिरसा के रुप में हुई है । जबकी नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने आरोपी भगत राम पुत्र बनवारी लाल निवासी नहराणा जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी ने तेजधार हथियारों के बल पर छीना झपटी की वारदारत को अंजाम दिया था जो काफी समय से वांछित चल रहा था । डिंग थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक महिला सप्लायर आरोपी शीला देवी पत्नी सतबीर सिंह निवासी रोहतक को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है,जो काफी समय से वांछित चल रही थी । उन्होने बताया की ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं,कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करें अपराधियों की असली जगह जेल है,आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.