ऐलनाबाद ,25 मई ( एम पी भार्गव) जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्ज से 115 ग्राम अफीम व 6 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किए है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट गांब पतली डाबर के नजदीक मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को गांव पतली डाबर की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी मिली जिसे खोलकर चैक किया तो 115 ग्राम अफीम बरामद हुआ । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि वही एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी कंगनपुर रोड नजदीक रेलवे फाटक सिरसा के पास मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को रेलवे फाटक की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 03 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान योगेश पुत्र मुखराम निवासी बरूवाली द्वितीय जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम व हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
