उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, IAS रमेश कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं IAS शीलधर सिंह यादव को विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों को उनके नए विभाग में जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.