रामपुर में भाजपा सभासद पति पिटाई मामलें में ट्वीस्ट, ज़ुबैर पक्ष ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

अपने कुछ साथियों के साथ मारपीट करते हुए नजर आए राजू शर्मा

रामपुर में भाजपा सभासद पति पिटाई मामलें एक बड़ा ट्वीस्ट आय़ा है जहां जुबैर पक्ष ने सभासद पति पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। सभासद पति के गुंडागर्दी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा सभासद पति राजू शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ गुंडागर्दी करते हुए दूसरे पक्ष से मारपीट कर दिखाई दे रहे हैं यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बताया जा रहा है। जो सोमवार का है।

बता दें कि रामपुर में सोमवार को आपस में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा के मौजूदा सभासद पति राजू शर्मा और रामपुर के फेमस जुबेर टेलर का पुरानी रंजिश को लेकर जमकर चले लाठी डंडे और लोहे की राडे चली। जुबेर टेलर और उसके भाई ने साथियों सहित भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.. जिसमे वार्ड सभासद राजू शर्मा बुरी तरह पिटाई से घायल हो गए और साथ मौजूद लोग घायल हुए। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर भाजपाइयों को समझाकर मामला कराया शांत कराया था।

वही इस मामले पर जुबेर टेलर पक्ष का क्या कहना है सुनिए.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.