थाना फ़ैज़गंज बेहटा के हेड कांस्टेबल भोजराज शर्मा को शहीद स्मारक स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि

बरेली: थाना फ़ैज़गंज बेहटा की आसफ़पुर चौकी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल भोजराज शर्मा (732) की ब्रेन हेमरेज के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आज, 12 अक्टूबर 2024 को पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत हेड कांस्टेबल के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने मौन धारण कर दिवंगत हेड कांस्टेबल को सलामी दी और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस विभाग के सभी सदस्य इस दुखद घटना से गमगीन हैं। दिवंगत मुख्य आरक्षी के परिवार और प्रियजनों को संबल प्रदान करने के लिए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.