Rampur heavy rain relief amount: अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत: 40 परिवारों को 1.60 लाख रुपये, 328 किसानों के खातों में पहुंचे 23.10 लाख रुपये का भुगतान

131.862 हेक्टेयर फसल क्षति के सापेक्ष किसानों को जारी हुई सहायता राशि, शेष किसानों को भी राहत देने की प्रक्रिया जारी

Rampur heavy rain relief amount: विगत 26 एवं 27 सितम्बर को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों और किसानों को जिला प्रशासन ने राहत राशि उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। अतिवृष्टि से जिले में 40 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। सभी प्रभावित परिवारों को एसडीआरएफ मानकों के तहत कुल 1.60 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

फसल क्षति के मामलों में अब तक 328 किसानों के खातों में 23 लाख 10 हजार 592 रुपये की राहत राशि भेजी जा चुकी है। यह सहायता 131.862 हेक्टेयर प्रभावित कृषि भूमि के सापेक्ष प्रदान की गई है। शेष प्रभावित किसानों को भी नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि लेखपालों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से फसल क्षति का सर्वेक्षण तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने सर्वेक्षण के आधार पर अद्यतन आंकड़े जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र किसानों को राहत राशि का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.