कटरा टू श्री नगर वन्दे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए जबरदस्त प्रबंध

एम पी भार्गव की रिपोर्ट
AK-47 के साथ रेल कमांडो… पहली बार किसी ट्रेन में ऐसी होगी सिक्योरिटी, जानें कटरा-श्रीनगर वंदे भारत में कैसे होगी एंट्री
कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विमानों की तरह, इस ट्रेन में एके-47 से लैस आरपीएफ कमांडो तैनात रहेंगे, जो किसी भी आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे।
कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में भी कमांडों के रूप में रेल मार्शल कमांडों तैनात रहेंगे। प्रत्येक वंदे भारत में एके-47 और अन्य हथियारों से लैस आरपीएफ के 16 से 20 कमांडों तैनात रहेंगे। ये बीच रास्ते में किसी भी तरह की आतंकी घटना का समय रहते मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे।
टनल के दोनों छोर पर हथियारों से लैस जवान
ऐसे में प्रत्येक टनल के दोनों छोर पर भी 24 घंटे सातों दिन हथियारों से लैस जवान तैनात रखे जाएंगे। ताकि टनल के अंदर किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना होने पाए। सिक्योरिटी एजेंसियों ने बताया कि सुरक्षा के यह अधिक प्रबंध कटरा से श्रीनगर के बीच रहेंगे। इस रूट पर अभी चार वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इन चारों में कमांडों तैनात होंगे। बिना कमांडों के कोई भी ट्रेन ऑपरेट नहीं की जाएगी।
बिना जांच कोच में एंट्री नहीं
इसके अलावा इस ट्रेन की एक खास बात यह भी और रहेगी कि बीच रास्ते में यह ट्रेन जहां भी रूकेगी। इस ट्रेन में कोई भी ऐसे ही बोर्ड नहीं कर सकेगा। जिस भी कोच में स्टेशन से कोई यात्री एंट्री करेगा। उसकी पहले से ही पूरी पहचान प्रूफ के साथ इस ट्रेन में उसे एंट्री दी जाएगी। कटरा से यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-1 से चलेगी। यहां से या श्रीनगर या किसी अन्य स्टेशन से जो भी यात्री इस ट्रेन में सवार होगा। उसकी प्रॉपर आईडी प्रूफ के साथ अच्छे से जांच की जाएगी। संतुष्टि होने पर ही यात्री को इस खास ट्रेन में बोर्ड कराया जाएगा।
रात के वक्त नहीं चलेगी ट्रेन
रात के वक्त इस ट्रेन को ऑपरेट नहीं किया जाएगा। वंदे भारत की सेवा केवल दिन के वक्त ही मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन के अंदर और बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस रूट पर भी टनल के अंदर और बाहर जरूरत के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि निगरानी में कहीं कोई कमी ना रहने पाए। चिनाब और अंजी ब्रिज पर भी 24 घंटे सातों दिन जवान तैनात रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.