उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाईं में गिरी मिनी बस , 14 श्रद्धालुओं की मौत

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास दर्दनाक हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक मिनी बस गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में करीब 26 यात्री सवार थे। जिसमें से 14 की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं । SDRF और पुलिस की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस समय ये दुर्घटना हुई उस समय ट्रैवलर में करीब 26 श्रद्धालु सवार थे और ये ट्रैवलर नोएडा से लोगों को लेकर श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच टेम्पो ट्रैवलर बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क किनारे में गहरी खाई में गिर गया. हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए शोक जताया है।

https://x.com/ANI/status/1801888948177785030

घटना की जानकारी देते हुए गढ़वाल के करण सिंह नागन्याल ने कहा, ‘रुद्रप्रयाग पुलिस अधिक्षक मौके पर हैं. टेम्पो ट्रैवलर नोएडा(यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी. ये 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे के बाद मौके पर कई शव बरामद किए गए और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति में कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. चालक गंभीर रूप से घायल है. इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे. पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है.’

हादसे को लेकर सीएम धामी ने जताया दुख
जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए…

इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है. घायलों को नजदीकी हेल्थ सेंटर पर इलाज के लिए भेज दिया गया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.