आज दिनांक 20.01.2025 को जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा तहसील बिलासपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रामपुर। आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में तहसील बिलासपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों व आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें जमीनी विवाद, पानी की टंकी, भूमि पर अवैध कब्जे और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख थीं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया, जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा, “जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। इस दौरान कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने 21 दिसम्बर 2024 और 07 दिसम्बर 2024 को हुई शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का दूरभाष पर वार्ता कर मूल्यांकन किया, जो सन्तोषजनक पाई गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी ने जनपद में टी.बी. मुक्त कार्यक्रम के तहत टी.बी. से ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की और उन्हें नियमित रूप से दवाइयों एवं पोषण सामग्री का सेवन करने की सलाह दी।

इसके अलावा तहसील मिलक, स्वार, शाहाबाद, टांडा, और सदर में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया गया और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.