आगामी बिहार विधानसभा में सुचिता एवं पारदर्शिता कायम रखने हेतु जिला प्रशासन ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षक कोषांग की बैठक की आयोजित

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित जिले के कई अधिकारी रहे मौजूद

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय,लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षक कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन के दौरान व्यय पर्यवेक्षण, वित्तीय पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया में शुचिता सुनिश्चित करना था।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, रिपोर्टिंग प्रणाली और व्यय निगरानी के मानक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्वाचन खर्च की पारदर्शिता बनाए रखने, अनियमितताओं की पहचान और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से यह बैठक निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के महत्व पर केन्द्रित थी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान कड़े नियमों का पालन करने और सभी गतिविधियों का उचित दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आगामी निर्वाचन में व्यय निगरानी को सुदृढ़ करने और प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के सफल समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि आगामी निर्वाचन सभी मानकों और नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हों

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.