उमरा जा रहे लोगों से मिलकर वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बरेली: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिलक क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार मोहम्मद यासीन (45), उनकी पत्नी चमन (42) और पुत्री फिरोसीन, उमराह कार्यक्रम से लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मारे गए।

हादसा उस समय हुआ जब ये परिवार बरेली स्थित रिश्तेदारों को उमराह के लिए विदा कर अपने गांव वापस लौट रहा था। फतेहगंज पश्चिमी के हाइवे पर राधा कृष्ण मंदिर के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की तत्काल मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली के मोर्चरी घर भेज दिया है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.