राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में सात दिवसीय शिविर का तीसरा दिन

भारत सरकार की परियोजनाओं का प्रचार और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

रामपुर: राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा ग्राम पैगा, सिंगनखेडा, पाखडवाला और जगतपुर में चल रहे सात दिवसीय शिविर का आज तीसरा दिन था। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपने-अपने ग्रामों में भारत सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। छात्रों को सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसरों जैसे सेना, पुलिस अधिकारी, जिला अधिकारी आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

बौद्धिक गोष्ठी: सड़क सुरक्षा, मतदान और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

दोपहर में बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता”, “लोकतंत्र में मतदान की भूमिका” और “साइबर सुरक्षा”। इस गोष्ठी में महाविद्यालय के विभिन्न विद्वान शिक्षक शामिल हुए, जिनमें डॉ. प्रदीप, डॉ. अब्दुल लतीफ, डॉ. मोहम्मद नासिर, डॉ. शकील अहमद, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नितिन त्यागी, डॉ. दुर्गेश सिंह यादव, डॉ. घनश्याम सरोज, डॉ. दीपमाला सिंह और डॉ. संतोष यादव प्रमुख थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा और छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन

कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल लतीफ ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सराहना करते हुए कहा कि यहां मौजूद कार्यक्रम अधिकारी और छात्र-छात्राएं अपने आप में एक कयामत हैं। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि NSS का उद्देश्य केवल समाज सेवा नहीं, बल्कि युवाओं को जीवन के प्रति जागरूक करना भी है।

डॉ. नासिर ने अपनी बातों से छात्रों को मनोरंजन किया और उन्हें NSS के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जीवन में मेहनत करने और शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनने के बारे में छात्रों को प्रेरित किया।

लोकतंत्र और मतदान की अहमियत पर विचार

डॉ. शकील अहमद ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का मूल आधार है। उन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया और चुनाव के सही तरीके से आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. राजेश कुमार ने छात्रों को मतदान के महत्व को समझाया और सड़क सुरक्षा पर जागरूक रहने की सलाह दी।

इस गोष्ठी में उपस्थित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.