चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, कैश व गहने चोरी कर हुए फरार

सिकंदराबाद- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी शिक्षक नेता के भाई के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने गांव के ही लोगों पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव सिरोधन निवासी नरेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके बड़े भाई सुरेंद्र यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हैं। सुरेंद्र यादव की पुत्री की बुधवार को बारात आनी है। जिसके चलते घर में तैयारी चल रही हैं । बताया जाता है कि सोमवार की रात नरेंद्र यादव के परिवार की महिलाएं कुछ दूरी पर स्थित उनके भाई सुरेंद्र के घर शादी के गीतों में शामिल होने गयी थी। इसी दौरान चोर छत के रास्ते नरेंद्र यादव के घर मे घुस आए और उन्होंने घर में रखे 25 तोले सोने के आभूषण और 50000 रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए| जब गीतों के बाद महिलाएं घर पहुंची तो उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। फ़ोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौक़े का मुआयना किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.