तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत की सेना का शौर्य, खूब लहराया तिरंगा 

शौर्य तिरंगा यात्रा मे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में निकले देशभक्त

बदायूं : ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन मैदान से निकाली गई। तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बड़ी वैसे-वैसे लोग जुड़ते चले गए। तिरंगा यात्रा भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, कश्मीरी चौक, परशुराम चौक, बदायूं क्लब होते हुए पुलिस लाइन मैदान पर समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का सैलाब उमड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाए। सामाजिक लोगों ने परशुराम चौक पर फूल बरसाए। हर तरफ उत्सव जैसा नजारा था, हर हाथ में तिरंगा नजर आया हर दिल में भारत माता के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया।

तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री मा0 बीएल वर्मा ने कहा सेना के हमारे वीर जवानों ने जिस साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे।

प्रभारी मंत्री मा0 गुलाब देवी ने कहा तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मा0 राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारा मान अभिमान और सम्मान है। देश की वीर जवानों का हौसला बढाना ही इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

सदर विधायक मा0 महेश चंद्र गुप्ता ने कहा तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की वास्तविक पहचान है। सेना के पराक्रम को नमन करते हैं।

बिल्सी विधायक मा0 हरीश शाक्य ने कहा आज का भारत, नया भारत है। जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.