तालीमी मरकज के जिला संयोजक मोo अखलाक अंसारी के नेतृत्व में शिक्षा सेवको ने शिक्षामित्रो के तर्ज पर शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज को भी विद्यालयों में समायोजित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सौप मांग पत्रकेंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सौप मांग पत्र

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय जिला तालिमी मरकज शिक्षा सेवक संघ के जिला संयोजक मोo अखलाक अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षा सेवकों ने केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य, एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आवेदन पत्र सह ज्ञापन समर्पित किया।जिसमें शिक्षा सेवको ने शिक्षा मित्रो के तर्ज पर शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज को भी विद्यालयों में समायोजित कर पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने की पुरजोर मांग की है। शिक्षा सेवक संघ ने मांग पत्र में कहा कि पिछले 17 वर्षों से विद्यालयों में निरंतर कार्य कर रहे हैं अन्य शिक्षकों की भांति ई शिक्षा कोष पोर्टल पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करनी पड़ती है।साथ हीं विद्यालय के कार्यों के अतिरिक्त उन पर जनगणना और बीएलओ(चुनाव संबंधी कार्य) महत्वपूर्ण कार्यों को भी समान रूप से संपन्न करते हैं।ऐसी स्थिति में उनकी मांग शत- प्रतिशत जायज है। तालिमी मरकज शिक्षा सेवक संघ के मांग पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री तथा स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मजबूती से बिहार सरकार के समक्ष रखेंगे।तालिमी मरकज शिक्षा सेवक संघ ने लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम को आवेदन समर्पित कर कार्रवाई हेतु अनुरोध किया है।मौके पर तालीमी मरकज शिक्षा सेवक मोहम्मद खुर्शीद आलम,मोहम्मद आशिक,भरत कुमार, सुबह लाल मांझी सहित बड़ी संख्या में तालिमी मरकज शिक्षा सेवक मौजूद थे।वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई लखीसराय ने भी तालीमी मरकज शिक्षा संघ की मांगों पूर्णतःजायज बताते हुए समर्थन किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.