सैनी सरकार का कमाल- रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित अधिकारी को बहाल कर उसी दफ्तर में लगाया और वो शिकायत करने वाले को धमका रहा है

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

सैनी सरकार के “जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन” के दावों पे फेर सवाल खड़े हो लिए सैं। रिश्वत मांगण के आरोप में सस्पेंड किए गए अधिकारी नै बहाल करके फेर उसी दफ्तर में बैठा दिया गया, अर अब वो शिकायत करण आल्यां नै ही डरा रहा सै।
मामला गुरुग्राम के सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय का सै। इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह पे शेयर ट्रांसफर के एक मामले में करीब साढ़े सात लाख रुपये रिश्वत मांगण के आरोप लागे थे। कैमरे में रिश्वत मांगते पकड़े जाण के बाद तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद के आदेश पे उसे सस्पेंड कर दिया गया था। कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादयांन नै भी यो मामला विधानसभा में उठाया था। उस टैम मंत्री अर स्पीकर हरविंदर कल्याण नै कहा था कि अधिकारी नै सस्पेंड कर दिया गया सै।

अब कर्मयोगी सहकारी समिति नै रजिस्ट्रार सहकारी समिति सुभीता ढाका को शिकायत दी सै कि जोगिंदर सिंह नै बहाल करके फेर गुरुग्राम में ही तैनात कर दिया गया सै, अर वो शिकायत वापस लेण का दबाव बना रहा सै।
समिति के प्रधान विकास चोपड़ा के मुताबिक सुभीता ढाका नै बताया था कि 30 अप्रैल नै जोगिंदर का तबादला गुरुग्राम तै कर दिया गया सै। लेकिन आज जब वे किसी केस की जांच खातिर सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, तो जोगिंदर नीलम की सीट पे बैठा मिला। विकास चोपड़ा नै इसकी फोटो भी रजिस्ट्रार सुभीता ढाका मैडम के धोरै भेज दी सै।

शिकायत में कहा गया सै कि जोगिंदर भय का माहौल बनाकर शिकायत वापस लेण खातिर दबाव डाल रहा सै।
अब सवाल यो सै — करप्शन उजागर करण वाल्यां नै सुरक्षा मिलेगी या धमकियां?

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.