मशहूर शास्त्रीय गायक व संगीत की दुनिया के बादशाह उस्ताद राशिद खान का पार्थिव शरीर कोलकाता से उनके आबाई वतन बदायूं लाया जायेगा

बदायूं। 9 जनवरी को कोल्कता एक निजी अस्तपताल में उनका निधन हो गया था । यह जानकारी उनके यहाँ बहन समन रज़ा भाई अन्तराष्ट्रीय कव्वाल दानिश हुसैनमशहूर सितार वादक मुजतबा हसन स्व तालिव हुसैन के पुत्र समाजसेवी आमिर सुल्तानी आदि ने दी लेकिन अब उनका पर्थिव शरीर बदायूँ शहर में मोहल्ला कबूलपुरा स्थित आवास पर लाया जा रहा है। उनका अन्तिम संस्कार छोटे सरकार के कब्रिस्तान में कल दिनांक 11-01-2024 की सुबह 9 बजे किया जाएगा ।उनके जनाजे की नमाज मोहल्ला कबूलपुरा की पीरजियो वाली मस्जिद में होगी। उनका पार्थिव शरीर आज देर रात तक उनके कबलपुरा स्थित आवास पर पहुंचेगा । वह काफी लंबे समय से कोलकाता में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थै। उक्त जानकारी मदरसा दारूल उलूम शाहे विलायत (मोहल्ला कबूलपुरा) के सरबराहे आला हजरत मौलाना कारी अब्दुल रसूल कादरी साहब ने दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.