शहर की गली-गली में गूंज रहा श्रीनाथ जी का नाम रस, एक माह तक निकलेगी प्रभात फेरी

रामपुर। अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार, रामपुर द्वारा आयोजित “मधुर यात्रा (प्रभात फेरी)” का शुभारंभ रविवार प्रातः श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सहभागिता कर श्रीनाथ जी के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
यह प्रभात फेरी आगामी “श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव” (18 से 21 जुलाई 2026) के निमंत्रण हेतु पूरे एक माह तक प्रतिदिन शहर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से शहर की हर गली में श्रीनाथ जी का नाम रस पहुंचाया जाएगा तथा घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का निमंत्रण दिया जाएगा।
प्रभात फेरी जोगी राम की बगिया मंदिर, तिलक कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों एवं गलियों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, जयघोष एवं धार्मिक वातावरण ने क्षेत्रवासियों को भावविभोर कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं श्रीनाथ जी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को जन-जन तक पहुंचाना है। अधिक मास के इस पुण्य अवसर पर प्रतिदिन प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि “श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव” का आयोजन 18 से 21 जुलाई 2026 तक उत्सव पैलेस, सनातन धर्म रामलीला ग्राउंड, कोसी मार्ग, रामपुर में होगा।

प्रभात फेरी मे सी ए शलभ अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, नेहा टंडन, कोमल मित्तल, प्रतिभा अग्रवाल, वीना अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, भावना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अंतरा, अनीता वैश्य, पुष्कर, शोभित, राघव, शुभम, आशीष, साहिल, बृजेश अग्रवाल आदि लोग सम्मिलित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.