Strategy made for the safety of girl students: मुजरिया पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बनाई रणनीति, कॉलेज समय चौराहों पर रहेगी निगरानी
Strategy made for the safety of girl students: मुजरिया थाना पुलिस ने स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर मिशन शक्ति टीम को महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूल-कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय चौराहों तथा प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। साथ ही शिक्षण संस्थानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने मिशन शक्ति टीम को क्षेत्र में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और छात्राओं को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए भी कहा।
थाना प्रभारी ने निर्देशित किया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोकना है।
बैठक में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक कमरुद्दीन, ऑपरेटर सचिन तेवतिया सहित महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
