भाजपा मंडल भिवाड़ी की नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न, तिरंगा यात्रा को लेकर हुई चर्चा

श्याम वाटिका में हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं को हनुमान बगीची में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

भिवाड़ी, 21 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी की नव नियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक श्याम वाटिका में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत वरिष्ठ नेता बलबीर बाबूजी द्वारा पटका पहनाकर किया गया।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर हुई विशेष चर्चा
बैठक में आगामी 21 मई 2025 को तिजारा स्थित हनुमान बगीची में आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हों और देशभक्ति के इस आयोजन को सफल बनाएं।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में बलबीर बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह चौहान, महामंत्री मनजीत महिवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सुरेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, मंत्री विजया राजावत, राजेश यादव, ऋषि बिधूड़ी, आईटी सेल संयोजक दिनेश बेदी, तेजपाल ठेकेदार, राहुल राजपूत, गफूर नंबरदार, असरूद्दीन, हवा सिंह दायमा, चन्नू सिंह, विजय कुमार शर्मा, लाला खान, पूर्व पार्षद भीम विधूड़ी, सुभाष जोशी, करतार भामला, इंदर सिंह पंच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा। सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.