होली के पर्व को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट मोड पर 

बुलेट बाइक से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों तथा नशे का सेवन कर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी  

डायल-112,मोटरसाइकिल राइडरो तथा पैदल गस्त पार्टियों की असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर 

ऐलनाबाद 10 मार्च( एमपी भार्गव)

होली के त्यौहार को लेकर जिला पुलिस ने जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है, वहीं पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिला के सभी नागरिकों को होली के पावन पर्व पर बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की है । होली के पावन पर्व को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए है ,वहीं बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों तथा तेज गति से बाइक तथा अन्य वाहन चलाकर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा जिला की यातायात पुलिस सहित सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं । होली के पावन पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त जिला पुलिस जहां सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है ,वहीं पर असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत जिला के सभी कस्बो,नैशनल हाईवे तथा अन्य मार्गो पर जगह-जगह नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चला कर नियमो की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने होली के पर्व के मद्देनजर जिला के सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी सावधानी व सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ,कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त के अलावा रात्रि व दिन की गश्त बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध मार्गो के साथ-साथ जिला के साथ लगती पंजाब व राजस्थान सीमा पर भी विशेष सावधानी व चौकसी रखी जाए तथा वहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन को चेक कर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिरसा , ऐलनाबाद, रानियां,बड़ागुढा तथा चोपटा कस्बो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पावन पर्व पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के और अधिक कड़े प्रबंध किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले बाजारों मे गस्त पार्टी के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहेगा वहां पर महिला पुलिस के अलावा पुलिस पीसीआर,डायल-112 तथा मोटरसाइकिल राइडर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.